फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दरोगा ने टक्कर मारी और बदसलूकी की

दरोगा ने टक्कर मारी और बदसलूकी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
दरोगा ने टक्कर मारी और बदसलूकी की
अफ्रीका में नौकरी करने वाले दंपति से बदसलूकी की
विज्ञापन

हल्द्वानी। डिग्री कॉलेज के पास मंगलवार शाम एक पुलिस कर्मी ने घाना अफ्रीका में नौकरी करने वाले छड़ायल निवासी शिवराज सिंह बिष्ट की कार में टक्कर मार दी। विरोध करने पर उसने शिवराज सिंह से गाली गलौज भी की। भोटियापड़ाव पुलिस का कहना है कि इस मामले में भुक्तभोगी ने लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया है। शिवराज सिंह बिष्ट छुट्टी पर घर आए थे और पत्नी पूजा के साथ देवीधुरा स्थित रिश्तेदारी के एक समारोह में शामिल होने गए थे। आरोप है कि लौटते समय डिग्री कॉलेज के पास एक पुलिस कर्मी ने अपनी कार से साइड में टक्कर मारी। खुद को दरोगा बताते हुए गाड़ी रोकने के बाद गालीगलौज करने लगा। उन्होंने इसकी शिकायत भोटिया पड़ाव चौकी में की। चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर का कहना है कि इस मामले में उन्होंने लिखित शिकायत नहीं की है। उनका आशय था कि बदसलूकी करने वाले को चौकी में बुलाकर सबक सिखाया जाए। पता चला है कि बदसलूकी करने वाला पुलिसकर्मी गैर जिले में तैनात है। इस मामले में शिवराज के करीबियों ने पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed