फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   स्टडी वीजा के नाम पर छात्र से साढ़े छह लाख की ठगी

स्टडी वीजा के नाम पर छात्र से साढ़े छह लाख की ठगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
स्टडी वीजा के नाम पर छात्र से साढ़े छह लाख की ठगी
डेमो - फोटो : डेमो
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने आस्ट्रेलिया का स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर एक छात्र से 6.53 लाख रुपये ठगने के आरोप में महिला समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीरूमदारा क्षेत्र के ग्राम भगतपुर तड़ियाल निवासी सचिन गुर्साइं पुत्र सूरज पाल सिंह गुसाईं ने पुलिस को बताया कि उसने इसी साल फरवरी में आईईएलटीएस की कोचिंग की, जहां उसकी दोस्ती तहसील अंब जिला ऊना हिमाचल प्रदेश के वार्ड नंबर पांच नगर पंचायत दौलतपुर चौक निवासी अंकुर ठाकुर से हुई। तब वह ग्राम कादराबाद जिला बिजनौर यूपी में रहता था। आरोप है कि अंकु र ने 10 जुलाई 18 को चंडीगढ़ में जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के ग्राम कुलेड़ा निवासी विवेक सिंह पठानिया से उसकी मुलाकात करवाई। आस्ट्रेलिया में स्टडी वीजा लगवाने के लिए उसने विवेक के खाते में 30 हजार रुपये ऑनलाइन डाल दिए। इसी दौरान विवेक ने ईमेल के माध्यम से उसे कुछ दस्तावेज दिलाए, जिससे उसे यकीन हुआ कि विवेक उसे स्टडी वीजा दिला देगा। कुछ दिन बाद उसने शुल्क की रसीद देकर मेडिकल भी कराया। उसने उक्त दोनों को 6.53 लाख रुपये दे दिए। जब वह विवेक से चंडीगढ़ में मिला तो उसने अपनी बॉस मलकीत कौर पत्नी तेजवीर सिंह निवासी मोहाली पंजाब से मिलाया। कहा कि तुम्हारा सारा पैसा मैंने इन्हें दे दिया है। उक्त महिला ने भी स्वीकार किया। छात्र का आरोप है कि जब उसने रुपये लौटाने को कहा तो उससे गालीगलौज की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। करीब दो माह पुरानी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोप की जांच की। अब तीन लोगों के खिलाफ धारा 420, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


स्टडी वीजा के नाम पर 6.53 लाख ठगे
पुलिस ने महिला समेत तीन के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed