{"_id":"5c9e86b1bdec22144d7e1669","slug":"21553893041-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामनगर (नैनीताल)। दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में सैन्य कर्मी सहित हुई दो युवकों की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मोहल्ला खताड़ी निवासी मो. अनीस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 मार्च को उसका भाई मो. अजीम उनके मौसेरे भाई मो. असरफ के साथ बाइक यूके-04डब्लू-3512 से केआरसी रानीखेत से रामनगर की ओर आ रहा था। इसी बीच आमडंडा के पास अज्ञात वाहन चालक ने बाइक पर टक्कर मार दी। इसमें उक्त दोनों की काशीपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304ए, 337 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं सल्ट जिला अल्मोड़ा निवासी मोहित और पीरूमदारा निवासी मनमोहन शुक्रवार को बाइक से रामनगर की ओर आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों बाइकसवार घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।