{"_id":"5c969925bdec224e4c2030f3","slug":"21553373477-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की रहस्यमय हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर की रहस्यमय हालात में मौत
विज्ञापन
sucide shimla
हल्द्वानी। बेरीपड़ाव निवासी मजदूर की एसटीएच में उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। जिला गाजीपुर (यूपी) के खालिसपुर नोनहरा निवासी ओमप्रकाश (42) पुत्र रामदेव छह माह से बेरीपड़ाव में रहकर मजदूरी करता था। उसके दो बच्चे हैं। 20 मार्च को हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। तीन दिन तक इलाज के बावजूद ओमप्रकाश ने शनिवार को दम तोड़ दिया। परिजन भी मौत का कारण बता नहीं सके। मोर्चरी पर मौजूद कुछ लोग जहर खाने की आशंका जता रहे थे लेकिन पुलिस ने इनकार कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद मेडिकल चौकी पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत