{"_id":"5c536120bdec224a611c0d5f","slug":"21548968224-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर से कुचलकर ढाई साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर से कुचलकर ढाई साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। काठगोदाम में मल्ला प्लाट में बृहस्पतिवार की शाम डंपर ने दो साल की मासूम बच्ची को रौंद दिया। एसटीएच पहुंचाने पर डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
मल्ला प्लाट में किराए के कमरे में रहने वाले जोगेंदर आर्या की बेटी शिवांगी उर्फ खुशी (02) बृहस्पतिवार की शाम सड़क के किनारे बच्चों के साथ खेल रही थी। इस बीच उधर से एक डंपर आ गया। बच्ची डंपर के पहिये की चपेट में आ गई। दुर्घटना के बाद परिजन उसे लेकर एसटीएच गए लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। पूछताछ से पता चला कि मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट निवासी बच्ची का पिता जोगेंदर आर्या एक होटल में मजदूरी करता है। काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि डंपर का चालक जोगेंदर राय दमुवाढूंगा का रहने वाला है। वह अपने मालिक मल्ला प्लाट निवासी कृष्ण के घर डंपर खड़ा करने जा रहा था। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोग रिपोर्ट दर्ज कराना नहीं चाहते थे लेकिन पुलिस ने उनसे तहरीर मांगी है।
डंपर ने दो साल की मासूम को रौंदा
काठगोदाम में मल्ला प्लाट में हादसा, चालक फरार
मार्च में था बर्थडे, ‘खुशी’ छिन गई
हल्द्वानी। शिवांगी उर्फ खुशी तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। अभी उसका दूसरा साल भी पूरा नहीं हुआ था कि क्रूर काल बने डंपर ने उसे रौंद दिया। पिता का कहना था कि मार्च में उसका दूसरा बर्थडे मनाने के लिए उसकी मां पूजा पैसे इकट्ठा कर रही थी। उसे क्या पता था कि जन्मदिन मनाने से पहले उसकी बेटी दुनिया से चली जाएगी। मौत की सूचना मिलने पर पर मां पूजा छाती पीट पीटकर रोने लगी। चीख पुकार की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए थे। खुशी की सबसे बड़ी बहन छह साल और भाई चार साल का है।