फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पति, देवर और सास पर हत्या का मुकदमा दर्ज

पति, देवर और सास पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 25 Jan 2019 02:10 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
पति, देवर और सास पर हत्या का मुकदमा दर्ज
अलीगढ़ बच्चे की हत्या - फोटो : SELF
हल्द्वानी/भीमताल। धारी ब्लॉक के देवनगर-अलचौना के जंगल में पड़े मिले जंगलियागांव के सिमलखा निवासी मां-बेटियों के शव मामले में पुलिस ने पति, देवर और सास पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई विमला के मायके वालों की तहरीर पर हुई है। मायके वालों ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम से पहले मोर्चरी पर हंगामा किया।
विज्ञापन

मोर्चरी में डॉक्टर जंगलियागांव के सिमलखा निवासी चंद्रशेखर की पत्नी विमला, उसकी बेटियां डेढ़ साल की रेनू और 14 साल की उमा के शवों के पोस्टमार्टम की तैयारी कर रहे थे। इस बीच विमला की मां सुनीता, पिता मोती राम, ताई मुन्नी और ताऊ हैड़िया पहुंच गए। ताऊ और मां ने आरोप लगाया कि सास की साजिश के चलते उनकी बेटी विमला और दो बच्चियों को मारा गया है। ताऊ का कहना था कि यदि वे विमला और उसकी दोनों बेटियों को पाल सकते थे लेकिन चंद्रशेखर ने घिनौना काम किया है।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के बाद मोतीराम ने तीनों की हत्या के लिए दामाद चंद्रशेखर, उसके भाई बंशीधर और सास पुष्पा देवी को जिम्मेदार ठहराते हुए राजस्व पुलिस को तहरीर सौंपी। राजस्व पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 302 का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों शवों का बाद में राजपुरा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पति, देवर और सास पर हत्या का मुकदमा
पुलिस ने ससुरालियों पर की कार्रवाई, आरोपी पति गिरफ्त से बाहर
अंतिम संस्कार के दौरान मायके वालों ने किया हंगामा

चंद्रशेखर के जीजा से हुई पूछताछ
भीमताल। पटवारी हेम पलडिया ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम चंद्रशेखर के जीजा किशन राम से पूछताछ की गई। किशन राम ने बताया कि मकर संक्रांति से चंद्रशेखर की मां पुष्पा देवी उनके वहां क्वाराली में रह रही थी। घटना के दौरान वह हमारे साथ थी। साथ ही उसका बड़ा लड़का अन्य बहन के घर था।

जंगलियागांव के जंगलों में है छिपा है चंद्रशेखर
भीमताल। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पाठक ने कहा चंद्रशेखर को बुधवार शाम सिमलखा के जंगलों में देखा गया था। पुलिस सादी वर्दी में जंगलियागांव, सिमलखा, हरीनगर में दबिश दे रही है। चंद्रशेखर का फोन बंद होने से लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस टीमें दबिश देने के साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ भी कर रही है।

स्थानीय लोगों ने पति पर जताया हत्या का शक
भीमताल। जंगलियागांव के लोगों के मुताबिक चंद्रशेखर और उसकी पत्नी विमला देवी में विवाद होता रहता था। लोगों ने आशंका जताई कि पत्नी पर अवैध संबंध का शक होने के चलते उसकी हत्या की गई है।


धकेलने से हुई महिला और बेटियों की मौत
हल्द्वानी। मेडिकल कालेज के प्राचार्य के साथ दो महिला डाक्टरों की टीम ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया। डाक्टरों के बीच चर्चा थी कि तीनों को ऊंचाई से धक्का देकर गिराया गया है। इसी कारण उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed