फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नहाते समय भंवर में फंसने से दो युवकों की मौत

नहाते समय भंवर में फंसने से दो युवकों की मौत

Sun, 10 Jun 2018 02:41 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
	नहाते समय भंवर में फंसने से दो युवकों की मौत
उज्जवल शर्मा का का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल ब्लॉक के खैरोला पांडे गांव में नहर में नहाते समय भंवर में फंसने पर दो युवकों की मौत हो गई। युवकों में एक खैरोला पांडे गांव का और दूसरा युवक हल्द्वानी के लालडांठ तल्ली बमौरी का रहने वाला है। दोनों आपस में मौसेरे भाई थे।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम छह बजे हल्द्वानी लालडांठ तल्ली बमौरी निवासी उज्ज्वल शर्मा (28) पुत्र महेश चंद्र शर्मा अपने दोस्त गोविंद सिंह निवासी लालडांठ तल्ली बमौरी के साथ खैरोला में रहने वाली अपनी मौसी तुलसी देवी के वहां पहुंचा। वहां से उज्ज्वल अपने मौसेरे भाई हिमांशु दुम्का (19) पुत्र स्व. महेश दुम्का और दोस्त गोविंद के साथ गांव के गधेरे में स्थित नहर में नहाने चला गया। नहाने के दौरान उज्ज्वल नहर के बीच में स्थित भंवर फंस गया। भाई हिमांशु भी उसे बचाने के चक्कर में फंस गया।
विज्ञापन


दोनों को डूबता देख नहर किनारे खड़े दोस्त गोविंद सिंह ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जंगल में घास काट रही महिलाएं दौड़कर मौके पर पहुंचीं। लेकिन तब तक दोनों भाई भंवर में डूब चुके थे। युवकों के डूबने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव नहर से बाहर निकाले। ग्रामीणों ने घटना की सूचना उज्ज्वल के पिता महेश शर्मा को दी। जबकि हिमांशु दुम्का का शव ग्रामीण उसके घर ले गए। उज्ज्वल के साथ आए दोस्त ने गोविंद सिंह ने बताया कि वह हल्द्वानी से खैरोला गांव आए थे। दो युवकों की मौत से खैरोला गांव में मातम छाया हुआ है। इधर ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख अनिल चनौतिया ने घटनास्थल पर जाकर परिवार को सांत्वना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसेरे भाई थे दोनों, शनिवार शाम भीमताल के खैरोला पांडे गांव की घटना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed