फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गला घोंटकर की गई थी बुजुर्ग की हत्या !

गला घोंटकर की गई थी बुजुर्ग की हत्या !

Thu, 17 May 2018 02:33 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
गला घोंटकर की गई थी बुजुर्ग की हत्या !
Crime
हल्द्वानी। आरटीओ रोड पर घर में दीवान के अंदर मृत मिले बुजुर्ग नीर नाथ साह की गला घोंटकर हत्या की गई थी। हालांकि, पुलिस को अभी भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग की मौत गला घोंटने से हुई है। उनके नाखूनों पर भी जख्म थे। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


आरटीओ रोड रेशमबाग निवासी नीर नाथ साह (74) अपनी बड़ी बहन 85 वर्षीय माहेश्वरी साह के साथ रहते थे। मंगलवार शाम नीर नाथ उर्फ नीरू साह का शव घर में दीवान बेड के अंदर पड़ा मिला था। गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही थी, जबकि बड़ी बहन ने हत्या की आशंका जताई थी। मूल रूप से नैनीताल की रहने वाली माहेश्वरी साह (85) पुत्री स्व. उदय नाथ साह सेवानिवृत्त नर्सिंग शिक्षिका हैं। उनकी दो बहनें और दो भाई हैं।
विज्ञापन


छोटे भाई नीर नाथ साह (74) उर्फ नीरू साह उनके साथ ही रहते थे, जबकि बड़े भाई नैनीताल में हैं। नीरू के हाथ में था डेढ़ लाख का कड़ा पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि नीरू साह के हाथ में करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का सोने का कड़ा था। जेब में रुपये भी मिले। जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पंचनामे के दौरान पुलिस ने बुजुर्ग के सामान को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






नाखूनों पर भी मिले जख्म, अब कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed