फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चैनल के पत्रकार ने एडमिशन के नाम पर लिए पैसे

चैनल के पत्रकार ने एडमिशन के नाम पर लिए पैसे

Fri, 01 Feb 2019 02:26 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Fri, 01 Feb 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
चैनल के पत्रकार ने एडमिशन के नाम पर लिए पैसे
रिप्पल फर्जावाड़ा
हल्द्वानी। एक चैनल के पत्रकार ने महिला के दो बच्चों का इंटर में एडमिशन कराने के नाम पर एक लाख 24 हजार रुपये लिया। एडमिशन नहीं होने पर पैसा देने में आनाकानी करने लगा। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप किया तो उसके पिता और बहन ने किसी प्रकार पैसा वापस लिया।
विज्ञापन

जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा की रहने वाली महिला रेखा चंदोला ने आरोप लगाया कि रामपुर रोड पर रहने वाले एक चैनल के पत्रकार मार्च 2018 में मिला। वादा किया कि आपके दो बच्चों को 11 वीं पास का रिजल्ट दिलवाने के बाद उनका 12वीं में एडमिशन करा दिया जाएगा। इसके लिए एक लाख रुपये लगेगा। एक निजी अस्पताल में कार्यरत महिला ने किसी प्रकार उसे एक लाख रुपये दिया। इसके बाद उसने फीस जमा करने के नाम पर फिर 24 हजार रुपये लिया। एडमिशन नहीं होने महिला पैसा वापस करने की मांग करने लगी लेकिन वह आनाकानी कर रहा था। इस मामले में एसएसआई विजय मेहता ने स्पष्ट कहा कि पैसा वापस नहीं मिलने पर पुलिस तत्काल मुकदमा दर्ज करेगी। अंत में पत्रकार के पिता और बहन ने महिला को 24 हजार रुपये नगद और एक लाख के चेक कोतवाली में सौंपा। समझौते पर दस्तखत करने के बाद महिला पुलिस को समझौता पत्र देकर चली गई।
विज्ञापन


चैनल के पत्रकार ने एडमिशन के नाम पर ठगे पैसे
पुलिस के हड़काने पर लौटाना पड़ा पैसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed