फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   साइबर अपराधियों की ठगी का दस लाख वापस कराया

साइबर अपराधियों की ठगी का दस लाख वापस कराया

Sat, 18 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
साइबर अपराधियों की ठगी का दस लाख वापस कराया
हल्द्वानी। साइबर सेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी करने वाले 63 शिकायतों का निस्तारण किया। पुलिस ने जांच कर गेट वे माध्यम से शिकायतकर्ताओं के पौने दस लाख रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के अनुसार नैनीताल जिले में वर्ष 2017 में साइबर क्राइम सेल का गठन किया गया था। जिला पुलिस को सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, व्हाट्सएप आदि से संबंधित 63 शिकायतें मिलीं। इसके अलावा मोबाइल कॉल और आनलाइन शापिंग के माध्यम से ठगी के माध्यम से 44 शिकायतें पुलिस को मिली। आरोप था कि इन मामलों में 15 लाख 55 हजार 952 रुपये की धनराशि निकाली गई। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के निर्देशन में पुुलिस की साइबर क्राइम सेल ने सूचना प्राप्त होने पर ठगी की गई धनराशि में नौ लाख 48 हजार 639 रुपये की धनराशि विभिन्न गेटवे के माध्यम से शिकायतकर्ताओं के खातों में वापस कराया है। साइबर क्राइम सेल सीओ डीसी ढौंडियाल के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी दिनेश चंद्र पंत, हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र प्रसाद गंगोला, कांस्टेबल अरविंद सिंह बिष्ट, चंदन सिंह नेगी, कांस्टेबल सुरेश चंद की टीम अन्य शिकायतों का निस्तारण करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed