{"_id":"5adba1314f1c1b3a0b8b5d55","slug":"201524343089-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में महक खान के बेटे और युवती के पकड़े जाने की चर्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में महक खान के बेटे और युवती के पकड़े जाने की चर्चा
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अपहृत बीटेक छात्रा और कांग्रेस नेत्री के पुत्र को पकड़ने के लिए जिला पुलिस की टीमों ने दिल्ली और यूपी में डेरा डाला है। चर्चा है कि दोनों पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है।
बीटेक छात्रा केअपहरण की साजिश के आरोप में काठगोदाम पुलिस ने कारखाना बाजार निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका एवं कांग्रेस नेत्री महक खान को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को सूचना मिली कि कांग्रेस नेत्री के पुत्र दानिश खान ने गाजियाबाद में धर्मांतरण कर युवती से निकाह कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस बारे में उसके पास कोई प्रमाण नहीं है। पुलिस की दो टीमें युगल को बरामद करने के लिए दिल्ली, गाजियाबाद गई हैं। हिंदू महासभा के एक नेता ने बताया कि दोनों को पुलिस ने दिल्ली में पकड़ लिया है लेकिन पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। प्रदेश के आला अधिकारियों ने इस मामले में जानकारी मांगी है। केंद्रीय इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारियों ने भी जिला पुलिस से संपर्क किया है ताकि घटना को दूसरा रूप देने की कोई कोशिश न कर सके।