फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चाकू घोंपकर वीरेंद्र की हत्या

चाकू घोंपकर वीरेंद्र की हत्या

Sun, 11 Feb 2018 02:22 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
चाकू घोंपकर वीरेंद्र की हत्या
डेमो इमेज
हल्द्वानी। आंवला चौकी गेट पर तीन डंपर चालकों ने मामूली विवाद में शनिवार रात एक युवक को बुरी तरह धुन दिया। बीच बचाव के लिए आए उसके वृद्ध पिता की चाकू मार कर हत्या कर दी जबकि मां-भाई को भी घायल कर दिया। वारदात के बाद तीनों फरार हो गए। पुलिस तीनों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के रहने वाले हरी, विनोद गिरी, राज गिरी यहां गौला में डंपर चलाने का काम करते हैं। तीनों यहां आंवला चौकी गेट के समीप बस्ती में रहते हैं। शनिवार की सुबह उनका झगड़ा गौजाजाली उत्तर आंवला चौकी गेट के अमित पुत्र वीरेंद्र सिंह से हो गया। दिन में बीचबचाव हो गया। आरोप है कि रात करीब 10 बजे तीनों चालक गेट के पास इकट्ठे थे, तीनों के पास लाठी-डंडे, चाकू थे। इस बीच अमित वहां से गुजरा तो उन्होंने अमित को धुन दिया। अमित ने घर आकर यह बात बताई तो भाई देवेंद्र डंपर चालक युवकों से बात करने अमित के साथ चल दिया। उनके पीछे-पीछे 61 वर्षीय वृद्ध पिता वीरेंद्र सिंह, मां विमला देवी भी गईं। दोनों भाइयों के मौके पर पहुंचते ही तीनों चालकों ने अमित और देवेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। अमित के 61 वर्षीय वृद्ध पिता वीरेंद्र सिंह, मां विमला देवी ने बीचबचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने इन्हें भी नहीं बख्शा और वीरेंद्र सिंह को लाठी से पीट और चाकू घोंप कर लहूलुहान कर दिया। विमला और बेटे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जब चीख पुकार मचने पर भीड़ इकट्ठा हुई तो तीनों हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर बनभूलपुरा थाना प्रभारी दिनेश नाथ महंत भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वीरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है जबकि हत्यारों की तलाश में पुलिस टीमें दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन


शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, घायलों को एसटीएच में भर्ती कराया है। आरोपी चालकों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
- दिनेश नाथ महंत, थाना प्रभारी बनभूलपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed