{"_id":"595957a24f1c1b3c4e8b4731","slug":"201499027362-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कर्मचारी ने दूसरे का कान चबाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक कर्मचारी ने दूसरे का कान चबाया
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रामपुर रोड में चार पहिया वाहन कंपनी में वाशिंग विभाग के कर्मचारी आपस में भिड़ गए। विभाग के प्रभारी ने एक कर्मचारी को नौकरी से निकला तो अन्य कर्मचारियों ने उसे घेर लिया। खुद को पिटता देख प्रभारी ने एक कर्मचारी का कान चबा दिया। इससे हड़कंप मच गया। टीपी नगर चौकी की पुलिस भी पहुंच गई। लहूलुहान हुए कर्मचारी को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। कंपनी ने अब दोनों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
मानपुर पश्चिम निवासी शरत तिवारी वाशिंग विभाग का प्रभारी था। आरोप है कि उसने लापरवाही की शिकायत पर एक कर्मचारी को काम से हटा दिया था। इसी बात को लेकर कर्मचारियों और प्रभारी के बीच शुक्रवार को विवाद हुआ। बहस के दौरान कर्मचारियों ने प्रभारी को पीटने के लिए दबोच लिया। शरत ने पुलिस को बताया कि खुद का बचाव करने के लिए उसने कत्था फैक्ट्री निवासी कर्मचारी आकाश (22) का कान चबाया तो कर्मचारियों ने उसे छोड़ दिया। चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि घायल कर्मचारी को कंपनी के लोगों ने एसटीएच में भर्ती कराया है। दोनों पक्ष आपस में समझौता करना चाहते हैं।