फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बस की टक्कर से दिव्यांग महिला की मौत

बस की टक्कर से दिव्यांग महिला की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर से दिव्यांग महिला की मौत
हल्द्वानी। काठगोदाम चौराहे के पास बृहस्पतिवार दोपहर 40 वर्षीय दिव्यांग महिला की लालकुआं स्थित एक मिल की बस टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह महिला काठगोदाम चौराहे के पास घूमती रहती थी। क्षेत्र के लोग उसे खाना दे देते थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लिया। दिव्यांग महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बस की टक्कर से दिव्यांग महिला की मौत


हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल की छत से गिरकर त्रिलोक राम (45) की बुधवार को मौत हो गई। मूलरूप से बागेश्वर जिले के भिलकोट निवासी त्रिलोक राम हल्द्वानी में हाइडिल गेट स्थित किराए के कमरे में रहता था और पास के एक बैंक्वेट हॉल में काम करता था। छत से गिरने के बाद उसके साथी उसे बेस अस्पताल लाए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्या ने परिजनों से पूछताछ की। पता चला कि त्रिलोक काफी दिनों से बैंक्वेट हॉल में काम करता था। छत से गिरने के कारण उसे अंदरूनी चोट लगी थी। उसके शरीर पर शर्ट और स्वेटर था। पुलिस ने घटना के बाबत चंडीगढ़ में कार्यरत बेटे रविंद्र को अवगत कराया। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराकर बेटे के आने पर उसे सौंप दिया।
विज्ञापन


छत से गिरकर मजदूर की जान गई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed