फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   निर्माणाधीन मॉल का पुलिस ने काम बंद कराया

निर्माणाधीन मॉल का पुलिस ने काम बंद कराया

Wed, 16 Jan 2019 01:27 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन मॉल का पुलिस ने काम बंद कराया
demo pic - फोटो : amar ujala
हल्द्वानी। प्रेम टाकीज के पास निर्माणाधीन मॉल में हादसा होने के 20 दिन बाद पुलिस की नींद टूटी। मंगलवार की दोपहर काम बंद करा दिया गया। मजदूरों को चेताया गया कि यदि काम शुरू किया गया तो एक और मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी मॉल स्वामी और ठेकेदार धनंजय गिरी अब तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन

26 दिसंबर को निर्माणाधीन मॉल की दीवार गिरने और शटरिंग के धराशायी होने से मजदूर जितेंद्र राय और प्रदीप शर्मा घायल हो गए थे। हादसे के बाद सरनाकोठी भोटिया पड़ाव निवासी हरजीत सिंह ने सुभाषनगर निवासी मॉल स्वामी और ठेकेदार धनंजय गिरी के खिलाफ धारा 336, 337, 427 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि मॉल निर्माण की खुदाई के चलते उसकी दुकान का पिछला हिस्सा गिर गया है। पड़ोस के काफी लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी लेकिन जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके पहले नगर निगम ने सड़कों को क्षतिग्रस्त करने पर ठेकेदार पर 20 लाख का जुर्माना ठोका था। इधर, मॉल स्वामी ने निर्माण कार्य जारी रखा। इस मुकदमे के विवेचक भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉल का काम बंद करने में 20 दिन लग गए
पुलिस को अब आई याद, घटनास्थल से छेड़छाड़ करने पर दर्ज होगा एक और मुकदमा


नोटिस पर नोटिस मगर ठेकेदार फरार
हल्द्वानी। पुलिस ने बयान दर्ज करने के लिए ठेकेदार को धारा 41 के तहत नोटिस दिया। फिर भी वह पुलिस के सामने नहीं आया। अब पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से किसी को छेड़छाड़ की इजाजत नहीं दी जा सकती है। इस कारण पुलिस ने घटनास्थल सुरक्षित रखने के लिए मजदूरों से काम नहीं करने की चेतावनी दी। चौकी प्रभारी का कहना था कि मौके पर मुंशी भी नहीं मिला। इस स्थान पर कार्य करने पर घटनास्थल की स्थिति बदल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed