फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नगर निगम का फर्जी चेक जारी, अब कार्रवाई करने से पीछे हटा निगम

नगर निगम का फर्जी चेक जारी, अब कार्रवाई करने से पीछे हटा निगम

Wed, 10 Oct 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम का फर्जी चेक जारी, अब कार्रवाई करने से पीछे हटा निगम
हल्द्वानी। नगर निगम की मोहर और नगर आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर वाला चेक क्लीयरेंस के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) की मुख्य शाखा में पहुंचा तो बैंक से लेकर नगर निगम तक हड़कंप मच गया। 3.35 लाख रुपये का यह चेक कमरजहां के नाम से था। बैंक के अधिकारी नगर निगम पहुंचे तो सचाई सामने आई। अब नगर निगम के अधिकारी चेक हाथ में आने के बाद ही कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

कमरजहां के नाम से यह चेक 21 सितंबर 2018 को जारी किया गया था। इसमें नगर निगम हल्द्वानी की मोहर लगी थी। नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक (एनडीसीबी) से भेजे गए चेक को देखकर बॉब के अधिकारियों को शक हुआ तो नगर निगम के अकाउंटेंट को फोन कर जानकारी मांगी गई। अकाउंटेंट ने इस नंबर का अकाउंट नगर निगम का न होने की बात कही। इसके बाद बैंक के दो अधिकारी चेककी फोटोकॉपी लेकर नगर निगम पहुंचे। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने चेक नगर निगम की ओर से जारी न होने और हस्ताक्षर भी फर्जी होने की बात कही। इसके बाद बैंक के अधिकारी लौट गए। नगर निगम के अधिकारियों ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया। अकाउंटेंट गणेश भट्ट ने बताया कि जिस नंबर का अकाउंट है, वह नगर निगम का नहीं है। चेकमें अकाउंटेंट और नगर आयुक्त के हस्ताक्षर होते हैं। इसमें नगर आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर करने की कोशिश की गई है। बैंक अगर चेक उनके पास भेजता है, तब उनकी ओर से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम की मोहर भी लगी थी, नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक से क्लीयरेंस के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा भेजा गया
3.35 लाख रुपये का चेक कमर जहां के नाम से था


कंप्यूटर के बजाय टाइपिंग मशीन से टाइपिंग
चेक में नाम, रुपये और तारीख टाइपिंग मशीन से टाइप की गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि कंप्यूटर के जमाने में टाइपिंग मशीन की जरूरत क्यों पड़ी।

यह फर्जी चेक था। हमारे वहां चेक में मोहर नगर आयुक्त की लगाई जाती है। इस चेक में नगर निगम की मोहर लगी है।
-चंद्र सिंह मर्तोलिया, नगर आयुक्त

बॉब की शाखा में क्लीयरेंस के लिए आया चेक 2005 में जारी किया गया है। ये चेक अब बंद हो गए हैं। इस कारण शक हुआ। दो कर्मचारियों को नगर निगम जानकारी लेने के लिए भेजा गया था। चेक फर्जी निकला। इसे नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक की हल्द्वानी शाखा को लौटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सीएस बोरा, मुख्य शाखा प्रबंधक, बॉब
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed