फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एडीजी के दस का दम निकला राधा हत्याकांड का नहीं हो सका खुलासा

एडीजी के दस का दम निकला राधा हत्याकांड का नहीं हो सका खुलासा

Tue, 10 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
एडीजी के दस का दम निकला राधा हत्याकांड का नहीं हो सका खुलासा
हल्द्वानी। पंचायत घर के पास बैड़ा पोखरा गांव में कोचिंग संचालक भुवन भट्ट के घर डकैती और उनकी पत्नी राधा की हत्या पुलिस के लिए पहली बन गई है। अधिकारी दावे पर दावे करते जा रहे हैं मगर अब तक कुछ नहीं हो पाया है। पहली जुलाई को शहर में आए एडीजी कानून कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने दस दिन में खुलासे का दावा किया था। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने 13 जून को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को एक हफ्ते में खुलासा करने को कहा था लेकिन अब तक अपराधी पकड़ से बाहर हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी फिर दावा कर रहे हैं कि वे खुलासे के करीब पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

कोचिंग संचालक भुवन भट्ट के घर में पांच जून की रात बदमाश घुसे थे। बदमाशों ने धारदार हथियार और रॉड से हमला बोलकर कोचिंग संचालक की पत्नी राधा की हत्या कर दी और पति को अधमरा छोड़ दिया। हत्यारे घर में रखे जेवर, रुपये और मोटरसाइकिल लेकर भाग गए। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से दो संदिग्धों के फोटो दिखायी दिए। विवेकानंद अस्पताल में इलाज के दौरान घायल पति भुवन भट्ट को होश आया है लेकिन उसे घटना याद नहीं है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि पुलिस राधा हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस टीमें तेजी से काम कर रही हैं। इधर, सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो गई है कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। खुलासा जल्द होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed