फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गौरव को बुआ ने बेटे की तरह पाला था

गौरव को बुआ ने बेटे की तरह पाला था

Thu, 08 Feb 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
गौरव को बुआ ने बेटे की तरह पाला था
हल्द्वानी। चंपावत में सड़क हादसे के शिकार गौरव पांडे को हरिपुर नायक सैनिक कालोनी हल्द्वानी में रहने वाली बुआ पूर्णिमा भट्ट ने बेटे की तरह पाला और हाइस्कूल तक पढ़ाया लिखाया था। पिता की मौत की वजह से गौरव के परिवार की देखभाल करने वाला नहीं था। भतीजे की मौत की जानकारी मिलते ही पूर्णिमा भट्ट निढाल होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन


पूर्णिमा भट्ट के पति उद्यान विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी जीवी भट्ट ने बताया कि गौरव के पिता गोविंद बल्लभ पांडे की 2002 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बुआ पूर्णिमा ने ही गौरव को सीमा पब्लिक से प्राइमरी और हर गोविंद सुयाल से हाइस्कूल कराया था।
विज्ञापन


यहां से निकलने के बाद वह गुरुग्राम स्थित रेस्टोरेंट में काम करने लगा। पिछले दो सालों से वह उनके घर नहीं आया। दो दिन पहले पूर्णिमा की गौरव से बात हुई थी। पता चला कि वह अपनी मां से मिलने जा रहा था। जीवी भट्ट के अनुसार गौरव की बहन गायत्री की हल्द्वानी में शादी कराई। गायत्री इस समय दिल्ली में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार मौत के मुंह से निकला था
जीवी भट्ट के अनुसार आठ दिसंबर 2015 को गौरव सड़क हादसे का शिकार हुआ था। उसका पैर टूट गया। तब उसकी बहन की शादी की तैयारी चल रही थी। पूर्णिमा ने ही भतीजे का इलाज कराया था।


बीमार हैं दादी
पड़ोसियों ने बताया कि गौरव की दादी बीमार पड़ी हैं। वह पूर्णिमा के साथ सैनिक कालोनी में रह रही हैं। बुआ के अलावा पड़ोस के लोग भी गौरव के मौत की खबर सुनकर गमगीन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed