{"_id":"5cdf16d9bdec22073a5fd2e8","slug":"181558124249-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत कछुए समेत कॉर्बेट पार्क में पकड़ा शिकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मृत कछुए समेत कॉर्बेट पार्क में पकड़ा शिकारी
विज्ञापन
कॉर्बेट पार्क में पकड़ा गया संदिग्ध शिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क के संरक्षित वन क्षेत्र में असोम से आया शिकारी पकड़ा गया। वनकर्मियों ने उसके कब्जे से मृत कछुए समेत चावल और माचिस बरामद की है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के वनकर्मी शुक्रवार को यूपी के जिला बिजनौर से सटी झिरना रेंज की दक्षिणी सीमा से सटे जंगल में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सीटीआर की सीमा में घुसे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। आरोप है कि तलाशी लेने पर उसके पास एक मृत कछुआ, चावल, माचिस बरामद हुई। उसने अपना नाम असोम निवासी अब्दुल रऊफ बताया। कहा कि वह रास्ता भटककर जंगल में पहुंच गया था। वनकर्मियों ने शिकारी पकड़ने की सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे कई अधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ की। उन्हें शक था कि शिकारी किसी गिरोह का सदस्य हो सकता है लेकिन वह रास्ता भटक कर आने की बात दोहराता रहा। सीटीआर के निदेशक राहुल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई, लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। वनाधिकारियों ने बताया कि आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
कॉर्बेट पार्क में पकड़ा शिकारी
मृत कछुआ, चावल और माचिस बरामद