फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा किराएदार गिरफ्तार

लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा किराएदार गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा किराएदार गिरफ्तार
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के नवदुर्गा विहार कॉलोनी बिठौरिया नंबर एक स्थित व्यवसायी के घर से चोरों ने बुधवार रात जेवरात चुरा लिए थे। पुलिस ने किराएदार के पास से व्यवसायी के चोरी गए जेवरात बरामद कर 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

नवदुर्गा विहार कॉलोनी बिठौरिया नंबर नंबर एक निवासी व्यवसायी रमेश पाठक के घर से बुधवार रात जेवरात चोरी हुए थे। घटना से पहले व्यवसायी की पत्नी आशा पाठक रिश्तेदारी में गई थी। बृहस्पतिवार को व्यवसायी ने घटना से मुखानी पुलिस को अवगत कराया। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि रमेश पाठक का किराएदार घोड़ाखाल का रहने वाला विकास पांडे नशेड़ी है। शुक्रवार को विकास ने अपने अन्य नशेड़ी मित्र को बताया कि वह अपने घर के जेवरात बेचना चाहता है। मित्र ने उसे दुकान का नाम बताया और पुलिस को भी सूचना दे दी। इसी आधार पर पुलिस ने किराएदार विकास को चंबल पुल से गिरफ्तार कर चोरी किए सोने के मंगलसूत्र, नथ, टॉप्स लॉकेट और मांगटीका बरामद किया। विकास बताता था कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। किराएदार की पत्नी एक प्रिंटिंग प्रेस में जॉब करती है। पुलिस का दावा है कि बरामद जेवरात पांच तोला हैं।
विज्ञापन


व्यवसायी के घर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, किराएदार गिरफ्तार
चोरी गए जेवरात बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed