फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दो लोगों के खाते से पैसे उड़ाए

दो लोगों के खाते से पैसे उड़ाए

Sun, 17 Mar 2019 02:26 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sun, 17 Mar 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
दो लोगों के खाते से पैसे उड़ाए
hundred rupees new note
हल्द्वानी। जालसाजों ने दो शिक्षकों के खाते से 59 हजार रुपये निकाल लिये। कोतवाली और काठगोदाम पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सखावतगंज इंदिराभवन निवासी शिक्षिका मीना बिष्ट ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके वेतन का बचत खाता दुर्गा सिटी सेंटर स्थित एचडीएफसी बैंक में है। 16 मार्च को जालसाजों ने शिक्षिका के खाते से 42 हजार रुपये निकाल लिये। मोबाइल पर पैसे निकालने का मैसेज आने पर शिक्षिका घबरा गई। उन्होंने घटना से बैंक को अवगत कराया। इस मामले में शिक्षिका की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने धारा 420 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं गायत्री नगर काठगोदाम निवासी शिक्षक दिनेश चंद्र भट्ट के खाते से जालसाजों ने 17 हजार रुपये निकाल लिये। इस मामले में शिक्षक ने घटना से काठगोदाम पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


दो शिक्षकों के खाते से 59 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed