फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मुकदमा वापस लेने के लिए किया जा रहा मजबूर

मुकदमा वापस लेने के लिए किया जा रहा मजबूर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मुकदमा वापस लेने के लिए किया जा रहा मजबूर
रामनगर (नैनीताल)। मेरठ के ट्रेवल्स व्यापारी की मौत के मामले में उसकी बहन ने आरोपियों पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बहन ने उत्तराखंड और यूपी पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई में ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतक व्यापारी शगुन की टोरंटो कनाडा निवासी बहन रीना जैन ने ई मेल भेजकर आरोप लगाया कि आरोपी आशीष बंसल और बरखा अग्रवाल पुलिस की जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। बताया कि पिता सुखमल चंद ने 25 दिसंबर को कालाढूंगी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। एक दिन बाद आरोपी बरखा ने पूरे परिवार के खिलाफ अत्याचार का आरोप लगाते हुए महिला थाना मेरठ में शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत पर मेरठ पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। पुलिस माता-पिता के घर आई और उन्हें परेशान करने की धमकी दी। आशीष बंसल और बरखा को आरोपी के रूप में नाम वापस लेने के लिए कहा है। आशीष बंसल के भाई और चाचा ने 26 को उसके पिता को कालाढूंगी जाने के लिए मजबूर कर अपनी शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया है। कालाढूंगी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन



मुकदमा वापस लेने के लिए बनाया जा रहा दबाव
मृतक व्यापारी शगुन जैन की बहन ने लगाए गंभीर आरोप

यह था पूरा प्रकरण
रामनगर (नैनीताल)। मेरठ के शास्त्रीनगर एच ब्लॉक 105 निवासी कपड़ा व्यापारी आशीष बंसल पुत्र योगेश कुमार बंसल, पत्नी सोनम, बेटी वैष्णवी, आदिशा, बेटे सूर्यांश के साथ एक दिसंबर को यहां घूमने आए थे। वहां बैलपड़ाव स्थित हॉलीडे रिजॉर्ट में ठहरे थे। आशीष के साथ उनके दोस्त ट्रेवल व्यवसायी शगुन जैन और उनकी पत्नी बरखा समेत चार परिवार भी थे। सभी इसी रिजॉर्ट में ठहरे थे। चौकी प्रभारी सुनील जोशी के अनुसार शुक्रवार रात पौने दस बजे शगुन जैन और आशीष बंसल रिजॉर्ट के लॉन में बैठे थे। आशीष बंसल अपनी पिस्टल से छेड़छाड़ कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई, जो शगुन जैन के सीने में दाईं तरफ लगी। घायल को रामनगर, काशीपुर, मुरादाबाद के बाद नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर 10 दिन उपचार के बाद शगुन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed