फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ताड़ीखेत के चापड़ गांव में चोरों ने की लाखों की नकदी साफ

ताड़ीखेत के चापड़ गांव में चोरों ने की लाखों की नकदी साफ

Tue, 21 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
ताड़ीखेत के चापड़ गांव में चोरों ने की लाखों की नकदी साफ
गरमपानी (नैनीताल)। अल्मोड़ा जिले के विकासखंड ताड़ीखेत के गांव चापड़-कमान में रविवार देर रात 1:30 बजे चोर बुजुर्ग लक्ष्मण सिंह नेगी के घर का ताला मास्टर चाबी से खोलकर कमरे में रखा जेवरों से भरा बक्सा उठा ले गए। इस दौरान बुजुर्ग दंपति सो रहे थे। चोर खाली बक्से को घर से कुछ दूरी पर स्थित कलमठ में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित लक्ष्मण सिंह ने राजस्व पुलिस को बताया कि वह रविवार रात कमरे में सोये हुए थे। इस दौरान चोर घर में घुस गए और बक्सा उठाकर फरार हो गए। घर में उस समय उनकी पत्नी कमला देवी भी सो रही थीं। इधर, टूनाकोट सेरा की तरफ गए वाहन चालक संदीप मेहरा ने बताया कि एक बजे वे हल्द्वानी से सब्जी पहुंचाकर जैसे ही घर को लौटे तो उन्हें कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। गांव में चोरी की सूचना पड़ोस की महिलाओं ने फोन से लोगों को देते हुए जगाया और शोर मचाने पर सभी बाहर आने के बाद चोर वहां से भाग निकले। संदीप ने बताया कि बाइक सवार दो आदमी थे। कमान-चापड़ गांव निवासी लक्ष्मण सिंह ने राजस्व निरीक्षक शालीखेत कमल चौधरी के पास मुकदमा दर्ज करा दिया है। बताया कि बक्से के अंदर सोने की नथ, मंगलसूत्र, चेनपट्टी, नाक का फूल और 600 रुपये नकद रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed