फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जेल के संतरी को गोली मारने की साइड स्टोरी

जेल के संतरी को गोली मारने की साइड स्टोरी

Tue, 24 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
जेल के संतरी को गोली मारने की साइड स्टोरी
हल्द्वानी। जेल के संतरी पर इमली घाट में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने स्थानीय संदिग्ध लुटेरों को पकड़ने की कार्रवाई रात में शुरू कर दी है। इस मामले में नैनीताल पुलिस ने उधमसिंहनगर पुलिस का सहयोग मांगा है। एसएसपी का कहना है कि इस मामले में जेल से लेकर किच्छा तक के बदमाशों की भूमिका की जांच चल रही है। जेल के संतरी और पूर्व सैनिक खीम सिंह बिष्ट को इमली घाट जंगली क्षेत्र में गोली लगने की जानकारी मिलने पर सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल एसटीएच गए थे। यहां डाक्टरों से उन्होंने पूर्व सैनिक खीम सिंह की हालत की जानकारी ली। पूर्व सैनिक के हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने बेहतर इलाज के लिए पूर्व सैनिक को रात में कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यहां अस्पताल में आपरेशन कर गोली निकाली जाएगी। पूर्व सैनिक की हालत ठीक है। इस बारे में एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि जिस रास्ते पर संतरी से बाइक लूटी गई है। इस रास्ते का इस्तेमाल स्थानीय लोग किच्छा आने जाने के लिए करते हैं। इस मामले में जेल से लेकर किच्छा तक पुलिस छानबीन कर रही है। अभी पुलिस को हमलावरों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। इधर सितारगंज के जेल अधीक्षक टीडी जोशी का कहना है कि अभी हाल में खीम सिंह की जेल में तैनाती हुई है। उसकी ड्यूटी जेल के बाहर संतरी के तौर पर लगती है। इस कारण जेल से रंजिश के बारे में कोई तथ्य सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed