{"_id":"5b4669cd4f1c1b3d5e8b5136","slug":"181531341261-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर न डालें भ्रामक सामग्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर न डालें भ्रामक सामग्री
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
Phone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार पर आईजी पूरन सिंह रावत ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य साइट्स के माध्यमों से जानबूझकर या अनजाने में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार मैसेज अग्रसारित करना, संबंधित व्यक्ति की सहमति के समान माना जाएगा। इसके लिए वह संबंधित अपराध का जिम्मेदार माना जाएगा।
उन्होंने कहा कि बगैर सोचे समझे कुछ लोग विभिन्न समूहों में मैसेज डाल रहे हैं। इस कारण लोगों में भय का वातावरण पनप रहा है। बच्चा चोरी करने वाले, बांग्लादेशी या छमार गिरोहों के मामले में मैसेज सावधानी पूर्वक पढ़े। इस प्रकार के मैसेज को अग्रसारित करने से पहले उसकी पुष्टि करा लें। उन्होंने कहा कि चंपावत में झूठी बस दुर्घटना की अफवाह फैलाने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। किसी भी व्यक्ति को आपराधिक गिरोहों के बारे में सूचना मिलती है तो कानून को हाथ में लेने की जरूरत नहीं है। इस मामले में 100 नंबर, महिला हेल्प लाइन या रेंज के पुलिस अधिकारियों के नंबरों पर पर आम लोग सूचना दे सकते हैं।
जिला महिला हेल्प लाइन नंबर मोबाइल नंबर
नैनीताल 05942-1090 9411112979
ऊधमसिंहनगर 05944-1090 9411112980
अल्मोड़ा 05962-1090 9411112981
चंपावत 05965-1090 9411112984
पिथौरागढ़ 05964-1090 9411112982
बागेश्वर 05963-1090 9411112983
फर्जी फोटो वायरल मामले में सोशल मीडिया जिम्मेदार
हल्द्वानी। आरके टेंट हाउस के तुलसी विहार स्थित घर में महिला पर किए गए हमले के मामले में सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने फर्जी फोटो वायरल कर दिया था। एसएसपी की टीम ने फोटो की जांच के बाद फर्जी सूचना प्रसारित करने के लिए सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
एसएसपी की मीडिया सेल के अनुसार वायरल फोटो के बारे में पुलिस ने छानबीन की गई है। कोतवाल केआर पांडे ने बताया कि दोनों युवक देवलचौड़ के रहने वाले हैं। वे एमआर का काम करते हैं। किसी काम के सिलसिले में दोनों बाइक से गए थे। दोनों युवकों का कोई दोष नहीं है। पुलिस का कहना है फोटो वायरल के लिए सोशल मीडिया के कुछ लोग जिम्मेदार हैं। आईजी पूरन सिंह रावत ने एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया की मानटरिंग करने के सुझाव दिए हैं।
आईजी ने पुलिस अधीक्षकों को कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश