फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दोस्तों के साथ नहाने गया था, गौला में डूब गया

दोस्तों के साथ नहाने गया था, गौला में डूब गया

Thu, 07 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
दोस्तों के साथ नहाने गया था, गौला में डूब गया
संजय पांडे की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। दोस्तों के साथ नहाने गया युवक बुधवार दोपहर अमृतपुर-अमिया स्थित गौला नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला मगर सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पता चला कि उसे तैरना नहीं आता था फिर भी वह नदी में कूद गया।
विज्ञापन


देवपुर देवला कमलुवागांजा निवासी रमेश चंद्र पांडे का 24 साल का बेटा संजय पांडे बुधवार को अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने के लिए अमृतपुर गया था। चारों गौला नदी में नहाने के लिए उतर गए। नहाते समय संजय को डूबते देखकर मनोज तिवारी, मनीष और एक अन्य दोस्त ने शोर मचाया। आवाज सुनकर गांव के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने संजय को बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर भीमताल की पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन


एंबुलेंस से उसे एसटीएच लाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पता चला कि रमेश चंद्र पांडे की कमलुवागांजा रोड पर इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। तीन बेटों में संजय सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



तैरना न आने के बाद भी युवक नदी में कूद गया था
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed