फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अधेड़ को वाहन ने मारी टक्कर मौत

अधेड़ को वाहन ने मारी टक्कर मौत

Sat, 21 Apr 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
अधेड़ को वाहन ने मारी टक्कर मौत
हल्द्वानी। गौलापार में अज्ञात वाहन ने एक अधेड़ को बृहस्पतिवार की रात टक्कर मारकर घायल कर दिया। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस ने अधेड़ को एसटीएच में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में वाहन चालक की पहचान नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

जगतपुरा रेशमबाग चोरगलिया निवासी छविनाथ (53) बृहस्पतिवार रात शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला। शादी के बाद वह पैदल घर जा रहा था। इस बीच गौलापार रोड पर किसी वाहन ने उसे कुचल दिया। राहगीरों ने घायल अधेड़ को तड़पते देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। 108 एंबुलेंस ने अधेड़ को एसटीएच में भर्ती कराया। अधेड़ ने अपना नाम पता बता दिया था। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह अधेड़ के पुत्रों ओमप्रकाश और रुपलाल ने अस्पताल पहुंचकर अपने पिता के शव की शिनाख्त की। बताया कि उनका परिवार मूल रुप से पीलीभीत जिले के खारसा न्यूरिया का मूल निवासी है। मेडिकल चौकी पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed