फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रणवीर गार्डन में भिड़े दो गुट

रणवीर गार्डन में भिड़े दो गुट

Sun, 11 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
रणवीर गार्डन में भिड़े दो गुट
हल्द्वानी। शादी समारोह में पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी और दबंग गुट में भिड़ंत हो गई। बवाल में दबंग गंभीर रुप से घायल हो गया। अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंचे दबंग को पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी के गुट ने इमरजेंसी से निकालकर पीटा। इससे अस्पताल में भी तोड़फोड़ हुई। इधर पुलिस ने दो युवकों का चालान किया है।
विज्ञापन

रणवीर गार्डन में शादी समारोह में शुक्रवार की देर रात एक पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी समर्थकों के साथ पहुंचा था। समारोह में लाल डांठ इलाके का दबंग भी साथियों के साथ आया हुआ था। देर रात करीब दो बजे नशे की हालत में दोनों गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों गुटों में लात घूंसे चलने लगे। इस बीच किसी ने दबंग के सिर पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। वह गंभीर हालत में मेडिकल कराने बेस अस्पताल पहुंचा। आरोप है कि पदाधिकारी के समर्थक फिर से बेस अस्पताल पहुंचे और घायल को इमरजेंसी से निकालकर जमकर पीटा। अस्पताल में भी माइनर ओटी में तोड़फोड़ की गई। इधर बवाल की सूचना पर रणवीर गार्डन पहुंची पुलिस ने यश पवार निवासी रामलीला मैदान और अमित कुमार निवासी गोरापड़ाव का पुलिस एक्ट में चालान किया है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि दोनों पक्षों में किसी ने भी तहरीर नहीं सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed