फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   देहरादून एक्सप्रेस से महिला का पर्स चोरी

देहरादून एक्सप्रेस से महिला का पर्स चोरी

Tue, 22 Aug 2017 02:55 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
देहरादून एक्सप्रेस से महिला का पर्स चोरी
हल्द्वानी। देहरादून एक्सप्रेस की स्लीपर क्लास में सफर कर रही महिला का पर्स चोरी हो गया। हल्द्वानी स्टेशन पहुंचकर महिला ने जीआरपी कर्मियों को मौखिक शिकायत की। कर्मियों ने महिला को काठगोदाम थाने जाकर रिपोर्ट लिखाने को कहा, लेकिन महिला थाने नहीं पहुंची। उधर काठगोदाम स्टेशन के एसी वेटिंग रूप में महिला का पर्स चोरी होने के मामले में जीआरपी के शक के घेरे में दंपत्ति है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह देहरादून एक्सप्रेस से एक महिला हल्द्वानी पहुंची। उसने जीआरपी कर्मियों को पर्स चोरी होने की जानकारी दी। काठगोदाम जीआरपी एसओ कैलाश भैसोड़ा ने बताया कि महिला ने कर्मियों को बताया कि ट्रेन में उसका पर्स चोरी हुआ है। पर्स में मोबाइल, कुछ रुपये और जरूरी कागजात थे लेकिन महिला लिखित शिकायत दर्ज कराने के लिए अभी तक थाने नहीं पहुंची है। जिसके चलते उसका नाम और चोरी हुए सामान की जानकारी नहीं मिली है। अगर महिला शिकायत लेकर आएगी तो उसे दर्ज कर जांच की जाएगी। कहा कि एसी वेटिंग रूम में शिक्षिका का पर्स चोरी होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। बैग का ताला तोड़कर पर्स चोरी हुआ था। शिक्षिका ने बताया था कि एसी वेटिंग रूम में एक पुरुष, महिला और बच्चा भी मौजूद था। हालांकि अंदेशा है कि यह घटना ट्रेन में हुई होगी। फिर भी तीन लोग एसी रूम में थे, उनका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed