फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चर्चित हत्याकांड में युवक और युवती से पूछताछ

चर्चित हत्याकांड में युवक और युवती से पूछताछ

Sun, 04 Nov 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
चर्चित हत्याकांड में युवक और युवती से पूछताछ
हल्द्वानी। चर्चित हत्याकांड में पुलिस की टीमें एक युवक और युवती से पूछताछ कर रही है। युवती के परिजनों द्वारा हंगामा करने पर पुलिस ने उनकी करतूत बताई तो परिजन शांत हो गए। पुलिस ने समझाने के बाद दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

गोरापड़ाव में 27 अगस्त को बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला की हत्या कर दी थी। उसकी बेटी को अधमरा कर दिया था। बदमाशों ने बंदूक की बट से भौंक रहे कुत्ते को मार डाला था। बदमाश बंदूक, स्कूटी लूटकर गए थे, लेकिन घटना में शामिल कातिलों का दो माह बाद भी पता नहीं चल सका। इस मामले में पुलिस करीब सवा लाख फोन नंबरों को खंगाल चुकी है। रामपुर, बरेली रोड के सीसीटीवी चेक किए गए। फिर भी कोई सफलता के नाम पर सिर्फ स्कूटी हाथ लगी है। एसटीएफ भी इस घटना का खुलासा करने में विफल रही। डीआईजी के नेतृत्व गठित एसआईटी ने आवास विकास कॉलोनी की युवती और दमुवाढूंगा निवासी स्नातक कक्षा के छात्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। शुक्रवार रात युवती के परिजन हंगामा कर पुलिस पर दबाव बनाने लगे। इस मामले में पुलिस ने दोनों के बारे में मिले संवेदनशील साक्ष्य दिखाकर पूछने का आधार बताया। पुलिस ने साक्ष्य दिखाने के बाद दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed