फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   न्याय नहीं मिलने पर युवती ने दी दस को आत्मदाह की चेतावनी

न्याय नहीं मिलने पर युवती ने दी दस को आत्मदाह की चेतावनी

Thu, 06 Sep 2018 01:49 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
न्याय नहीं मिलने पर युवती ने दी दस को आत्मदाह की चेतावनी
हल्द्वानी। पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर युवती ने दस सितंबर को डीएम कार्यालय परिसर में आत्मदाह की चेतावनी दी है। युवती का आरोप है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। सीएम पोर्टल में शिकायत डालने पर कोई अधिकारी सुध लेने के लिए नहीं आया।
विज्ञापन


लालडाठ की रहने वाली युवती ने पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर बताया कि कि रेलवे कालोनी काठगोदाम निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। 24 जनवरी को युवक उसे घोड़ाखाल मंदिर गया। वहां सांकेतिक रूप से शादी करने के बाद अपने घर ले गया। युवती के अनुसार परिवार के विरोध करने पर उसने किराए का कमरा लिया और अप्रैल में सबके सामने शादी करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि युवक के घर वाले दहेज की मांग करते हुए मारपीट करने लगे। 16 अप्रैल को दवाइयां देेने पर उसका गर्भपात हो गया। 18 अप्रैल को मारपीट कर उसे घर से निकाल लिया।
विज्ञापन


वह चौफुला चौराहे के पास लगने लगी। आरोप है कि वहां भी युवक ने मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक ने युवती के परिजनों को धमकाकर कुछ कागजातों पर दस्तखत करा लिया। चौकी प्रभारी त्रिलोचन जोशी का कहना है कि युवती की जांच रिपोर्ट क्षेत्राधिकारी को भेजी गई है। इस मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी आत्मदाह’
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, सीएम पोर्टल पर की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed