{"_id":"5b64bc8d4f1c1b9b3e8b5083","slug":"171533328525-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड की मौत के मामले में छह लोगों का हुआ बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गार्ड की मौत के मामले में छह लोगों का हुआ बयान
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। कार शोरूम की सुरक्षा में लगे गार्ड की मौत के मामले में टीपीनगर पुलिस ने मैनेजर सहित छह लोगों का बयान लिया है। अभी एक और गार्ड का बयान दर्ज करना बाकी है। कोतवाल का कहना है कि बयान पूरा होने के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
रामपुर रोड देवलचौड़ स्थित कार शोरूम की सुरक्षा में लगे गार्ड नरेंद्र सिंह नदगली (28) और हरीश सिंह ट्रांसफार्मर के नीचे 28 जुलाई की रात ड्यूटी कर रहे थे। देर रात ट्रांसफार्मर के नीचे रखी गुमटी में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से गार्ड नरेंद्र सिंह की मौत हो गई जबकि उसका साथी हरीश सिंह झुलस गया। नरेंद्र सिंह के चचेरे भाई आलम सिंह नदगली ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर घटना के लिए शोरूम मालिक और उनके प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। इस घटना की जांच कर रहे टीपीनगर चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक शोरूम के मैनेजर सहित छह लोगों का बयान लिया है। एक अन्य गार्ड का बयान लेना बाकी है। इधर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि एसडीओ की तरफ से टीपीनगर चौकी में शोरूम के खिलाफ तहरीर दी गई है। कोतवाल केआर पांडे का कहना है कि बयान पूरा होने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।