फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कैदी की मौत मामले में चालक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

कैदी की मौत मामले में चालक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Sat, 30 Sep 2017 02:15 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
कैदी की मौत मामले में चालक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
हल्द्वानी। जेल में ट्रक से कुचलकर कैदी की मौत के मामले में पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है। पुलिस ने घटना के लिए ट्रक चालक को जिम्मेदार ठहराते हुए अदालत में चार्जशीट दायर कर दी है। अभी घटना के संबंध में जेल की भूमिका संबंधी मजिस्ट्रेटी जांच पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

जेल परिसर में बाथरूम और रसोई निर्माण के लिए 13 मई 17 को ट्रक (एचआर 37ए 4040) से ईंट उतारे जा रहे थे। इसी समय ट्रक की चपेट में आने से एक कैदी दीनदयाल की मौत हो गई थी। पत्नी की हत्या के आरोप में बंद कैदी दीनदयाल (50) खटीमा (ऊधमसिंह नगर) के चारूबेटा का रहने वाला था। इस मामले में पुलिस ने जेलर की तहरीर पर धारा 379, 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर रामपुर (यूपी) जिले के सिसौना खजूरिया निवासी चालक ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया था। इसकी विवेचना हीरानगर चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी कर रहे थे। पुलिस ने विवेचना के दौरान ट्रक चालक की लापरवाही पाई। इस मामले में पुलिस ने तीन बंदीरक्षकों और पोस्टमार्टम करने वाले दो डॉक्टरों का बयान लिया। तहकीकात पूरी करने के बाद हीरानगर चौकी प्रभारी ने घटना के लिए ट्रक चालक को जिम्मेदार ठहराते हुए चार्जशीट अदालत में दायर की। इसी मामले में जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच मजिस्ट्रेटी जांच विचाराधीन है। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय का कहना है कि घटना के बाबत बयान लिए गए हैं। अभी जांच पूरी नहीं हुई है। शीघ्र ही जांच पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed