फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   17 notice sent to parents by police

17 अभिभावकों को पुलिस ने भेजा नोटिस

Tue, 02 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हल्द्वानी।
ब्यूरो, अमर उजाला हल्द्वानी। Updated Tue, 02 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
एमबीपीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर मारपीट की छिटपुट घटनाओं से पुलिस भी परेशान है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर पोस्टर, बैनर लगाने वाले और मारपीट में शामिल छात्रनेताओं पर कार्रवाई के साथ साथ नोटिस भेजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


भोटिया पड़ाव पुलिस ने दूसरी बार 17 अभिभावकों को नोटिस भेज दिया है। इसके साथ ही छात्रों को उकसाने वाले कालेज से बाहरी युवकों का आपराधिक रिकार्ड खंगालकर उन पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी की जा रही है।  
विज्ञापन


कोतवाल आर एस मेहता की तरफ से जारी नोटिस में छात्रों की गतिविधियों के बारे में अभिभावकों को अवगत कराया गया है। पुलिस ने बताया है कि अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है लेकिन छात्रनेताओं द्वारा बैनर, पोस्टर सार्वजनिक स्थान पर लगाकर नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। प्रतिद्वंद्विता के चलते छात्रनेताओं के बीच मारपीट की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को बताया गया है कि चुनाव में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। छात्रों के साथ अभिभावकों पर भी काफी दायित्व है। पुलिस ने अभिभावकों से छात्रों को समझाने को कहा है। नियमों का पालन न करने वाले छात्र नेताओं पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

इसके पहले भी मारपीट की घटनाओं के बाद कोतवाल ने अभिभावकों को नोटिस दिया था। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी का कहना है कि आपराधिक इतिहास को खंगालकर गुंडा एक्ट की सूची तैयार की जा रही है।


इनमें अधिकतर वह युवक हैं, जिनका कालेज में एडमिशन नहीं हैं। मगर वे चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं। पुलिस का मानना है कि गुंडा एक्ट की कार्रवाई से मारपीट की घटनाओं पर लगाम लगाया जा सकता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed