फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बाइक सवार युवक ने गेटमैन पर तमंचा ताना

बाइक सवार युवक ने गेटमैन पर तमंचा ताना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवक ने गेटमैन पर तमंचा ताना
लालकुआं/हल्दूचौड़ (नैनीताल)। ट्रेन आने पर बंद हुए रेलवे फाटक को जबरन खुलवाने के लिए बाइक सवार युवक ने गेटमैन से मारपीट कर उस पर तमंचा तान दिया। गेटमैन ने बमुश्किल जान बचाते हुए एक युवक को कमरे में बंद कर आरपीएफ को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात रानीखेत एक्सप्रेस को पास देने के लिए हल्दूचौड़ स्थित गेट नंबर 46 का फाटक बंद किया गया था। इस दौरान बाइक सवार दुम्काबंगर बच्चीधर्मा निवासी रजत भट्ट अपने दोस्त के साथ पहुंचा। वह गेटमैन उदयवीर पर फाटक खोलने को लेकर दबाव बनाने लगा। रेलवे गेटमैन ने कहा कि ट्रेन के जाने के बाद ही गेट खुल पाएगा। इससे तैश में आए युवक ने उदयवीर के साथ मारपीट शुरू कर दी। गेटमैन के अनुसार रजत ने उस पर 315 बोर का तमंचा तान दिया।
विज्ञापन

गेटमैन ने बमुश्किल उसे काबू में करके तमंचा छीनकर रेलवे फाटक के कमरे में बंद कर दिया। जबकि दूसरा युवक भागने में सफल हो गया। गेटमैन उदयवीर ने तत्काल घटना की सूचना आरपीएफ और जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed