फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शातिर लुटेरे के साथी हल्द्वानी में भी मौजूद

शातिर लुटेरे के साथी हल्द्वानी में भी मौजूद

Tue, 16 Oct 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
शातिर लुटेरे के साथी हल्द्वानी में भी मौजूद
demo
हल्द्वानी। रानीखेत-अल्मोड़ा के बीच 2003 में तीन सिपाहियों की गोली मारकर हत्या करने वाले शातिर राजेंद्र सिंह रावत की बांदा में गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम बांदा भेजी गई है। बैलपड़ाव से लूटी गई स्कॉर्पियो के बांदा की वारदात में इस्तेमाल होने के बात सामने आने पर पुलिस हरकत में आई है। पुलिस का मानना है कि राजेंद्र के तार हल्द्वानी से भी जुड़े हैं। हालांकि आईजी रेंज पूरन सिंह रावत का कहना है कि अभी पुलिस टीम मध्य प्रदेश गई है। टीम के लौटने पर पूरी स्थिति का पता चलेगा।
विज्ञापन

भोटिया पड़ाव वाहन स्टैंड पर 12 सितंबर की सुबह यात्री बनकर आए तीन लुटेरों ने दो हजार में रामनगर जाने के लिए स्कॉर्पियो बुक कराई थी। रास्ते में लुटेरों ने चालक राजेंद्र कुमार राणा को हाथ पैर बांधकर फेंक दिया था और स्कॉर्पियो लेकर भाग गए थे। इस मामले में कालाढूंगी थाने में मुकदमा दर्ज है। बदमाशों ने स्कॉर्पियो का प्रयोग बांदा के व्यवसायी के अपहरण में किया था। पुलिसकर्मियों के बीच चर्चा है कि 2003 में अल्मोड़ा के तीन सिपाहियों की हत्या के बाद राजेंद्र सिंह गिरफ्तार हुआ था। छानबीन से पता चला कि गिरफ्तार राजेंद्र का संबंध टैक्सी चालक, पुलिसकर्मियों से था, जो उसकी मदद करते थे। इस मामले में पुलिस की एक टीम बांदा भेजी गई है। नैनीताल पुलिस बांदा से जानकारी लेकर स्थानीय मददगारों की छानबीन करेगी। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि अभी जानकारी आधी अधूरी है। बांदा पुलिस से नैनीताल पुलिस संपर्क में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed