फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   राधा का कंगन आटा मांडा से बरामद

राधा का कंगन आटा मांडा से बरामद

Tue, 25 Sep 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
राधा का कंगन आटा मांडा से बरामद
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने ऊधमसिंह नगर में गिरफ्तार मारवाड़ी गिरोह के एक सदस्य को राधा हत्याकांड के मामले में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर आटामांडा (बरेली) स्थित झोपड़ी से राधा का कंगन बरामद किया। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे जेल में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

राधा हत्याकांड की विवेचना एसएसआई विजय सिंह मेहता कर रहे हैं। विवेचक ने राधा हत्याकांड के मामले में अदालत में प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि ऊधमसिंह नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार शाहजहांपुर निवासी बचराम राधा के जेवरात को बरामद कर सकता है। अदालत ने अभियुक्त को पुुलिस कस्टडी रिमांड पर देने का आदेश दिया। पुलिस ने अभियुक्त को जेल लेकर पूछताछ किया। अभियुक्त ने बताया कि राधा हत्याकांड में उसे सोने का कंगन और पांच हजार रुपये मिले थे। अभियुक्त की निशानदेही पर आटामांडा हाइवे स्थित झोपड़ी से राधा का कंगन बरामद किया। शाम को पुलिस ने अभियुक्त को अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया। पूछने पर अभियुक्त का कहना था कि उसे बंटी लेकर आटामांडा स्थित अड्डे से गया था। घटना के समय बंटी और साईं अंदर थे लेकिन साईं को घटना से पहले नहीं जानता था। पंचायत घर बैड़ापोखरा निवासी कोचिंग संचालक भुवन भट्ट के घर के घर में पांच जून को बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर भुवन पर हमला कर उसे अधमरा कर दिया और पत्नी राधा को मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में ऊधमसिंह नगर और नैनीताल की पुलिस ने टांडा बैरियर पर घेराबंदी कर बाइक सवार छैमार गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा। पकड़े गए लोगों में रुद्रपुर प्रीतविहार निवासी जैन हसन उर्फ इकबाल उर्फ साईं पुत्र अनवर उर्फ नसेरू, खाबिद उर्फ लंबरदार पुत्र मासूम शामिल थे। बदमाशों से बरामद बाइक (यूके 04 जे9065) कोचिंग संचालक भुवन भट्ट की थी। इस मामले में पुलिस अभी तीन अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed