{"_id":"5b87055242c792466f4a2074","slug":"161535575378-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। लंबे समय से बरेली रोड में पड़े गड्ढों से परेशान ग्रामीण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के खिलाफ खुलकर सामने आने लगे हैं। क्षेत्र के समाजसेवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर और एसडीएम को ज्ञापन देकर देकर एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने भी एनएचएएआई के अधिकारियों को फोन कर सड़क की स्थिति में शीघ्र सुधार के निर्देश दिए हैं।
तल्ली हल्द्वानी के समाजसेवी और देवभूमि युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज जोशी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह बुधवार को अपने साथी मदन परगाई के साथ बाइक से अपने घर से बाजार की ओर जा रहे थे। रास्ते में सड़क पर बने गड्ढों के कारण उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में वह और उनका साथी चोटिल हो गया। मनोज ने हादसे के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। एसडीएम एपी वाजपेयी को दिए ज्ञापन में मनोज और उनके साथियों का कहना है कि पिछले एक साल से वह बरेली रोड पर बने गड्ढों को भरवाने की मांग को लेकर कई बार डीएम से लेकर विभागीय अधिकारियों से मिल चुके हैं और कई बार धरना, प्रदर्शन भी कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके चलते आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। जोशी का कहना है कि यदि शीघ्र विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण बेमियादी आंदोलन करेंगे। विधायक नवीन दुम्का ने एनएचएआई के परियोजना अधिकारी कर्नल संदीप कार्की को फोन कर बरेली रोड की दुर्दशा पर गहरी नाराजगी जताई है। दुम्का का कहना था कि कई बार मांग के बाद भी एनएचएआई इस मामले में गंभीर नहीं हैं। उन्होंने परियोजना अधिकारी को सड़क के गड्ढों को शीघ्र भरवाने के निर्देश दिए हैं।
गड्ढे में गिरकर चोटिल ग्रामीण ने हादसे के लिए अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार
विधायक दुम्का ने भी फोन पर सड़क की दशा में सुधार के दिए निर्देश
वर्जन लेना है तो मेरे दफ्तर रुद्रपुर में आएं
हल्द्वानी। सड़क पर बने गड्ढों को भरने के संबंध में विभागीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के बारे में एनएचएआई के परियोजना अधिकारी कर्नल संदीप कार्की से फोन पर पूछा गया तो उनका कहना था कि यदि खबर पर कोई वर्जन लेना है तो वह उनके रुद्रपुर स्थित दफ्तर में आएं। फोन पर ऐसी कोई बात नहीं कर सकता हूं।