फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   छेड़खानी का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

छेड़खानी का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sun, 06 May 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रा का बाल पकड़कर मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को कुलयालपुरा से गिरफ्तार कर लिया। वह नौ दिनों से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

काठगोदाम में रहने वाली बीए तृतीय वर्ष की छात्रा 26 अप्रैल को इतिहास का पेपर देने के लिए एमबीपीजी कालेज जा रही थी। गेट में प्रवेश करते समय साथ में पढ़ने वाले छात्र नवीन चंद्रा ने उसके बाल पकड़कर खींच लिया। विरोध करने पर उसने मारपीट और गाली गलौज की। छात्रा के रोने पर आवाज सुनते ही प्राध्यापकों ने उसे पकड़ने के लिए ललकारा। छात्रों द्वारा पकड़े जाने पर नवीन चंद्रा ने अपने सिर पर पत्थर मारकर खुद को घायल कर लिया था। घायल छात्र परीक्षा देने के बाद भाग निकला।
विज्ञापन

इस मामले में छात्र ने सोशल मीडिया पर भी छात्रा को बदनाम करने का प्रयास किया था। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि आरोपी को कुलयालपुरा से पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत के निर्देश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छेड़खानी का एक और आरोपी अंदर
एमबीपीजी कॉलेज के बाथरूम में पकड़े गए युवक को कोतवाली पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। आरोप था कि वह बाथरूम में घुसकर छात्राओं की वीडियो क्लिप बनाने का प्रयास कर रहा था।

डिग्री कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग के स्टॉफ बाथरूम मेें घुसे मनचले को एक छात्रा ने पकड़ लिया। शिक्षिकाओं ने कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनय विद्यालंकार को अवगत कराया। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर बिठौरिया नंबर एक निवासी खिलेश पंतोला को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed