{"_id":"5ae35b6d4f1c1be2798b6917","slug":"161524849517-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक निलंबित
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने इस शिक्षक को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय लमगड़ा में संबद्ध कर दिया है। कुछ समय पहले शिक्षक मुकेश कुमार सहगल ने एक विद्यालय की चौथी की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी।
इस संबंध में छात्रा के परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ लमगड़ा थाने में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में डीईओ प्रारंभिक आरएस यादव ने गुरुवार को शिक्षक को निलंबित करने की स्वीकृति दी थी। डीईओ के निर्देश पर उप शिक्षा अधिकारी लमगड़ा तारा सिंह ने आरोपी शिक्षक मुकेश कुमार सहगल को शुक्रवार को निलंबित कर अपने कार्यालय में संबद्ध करने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो