फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डामरीकरण का विरोध कर रही महिला को एसपी सिटी दफ्तर पहुंचाया

डामरीकरण का विरोध कर रही महिला को एसपी सिटी दफ्तर पहुंचाया

Tue, 20 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
डामरीकरण का विरोध कर रही महिला को एसपी सिटी दफ्तर पहुंचाया
road shimla
हल्द्वानी। विकासखंड के बिठौरिया नंबर एक क्षेत्र में कराए जा रहे डामरीकरण कार्य का क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी ने विरोध किया। विरोध के चलते मौके पर देर तक हंगामा होता रहा। शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे राजस्व अधिकारी किसी तरह समझाकर महिला को एसपी सिटी दफ्तर लेकर पहुंचे। जब तक महिला एसपी सिटी दफ्तर से लौटी तब तक लोनिवि डामरीकरण कार्य पूरा कर चुका था।
विज्ञापन

बिठौरिया नंबर एक से पुष्प विहार को जाने वाली सड़क पर लोनिवि ने सोमवार को डामरीकरण कराया। इस पर स्थानीय निवासी स्व. दान सिंह बिष्ट की पत्नी देवकी बिष्ट और पुत्री मंजू बिष्ट ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि डामरीकरण उनकी चहारदीवारी से दो फुट भूमि छोड़कर कराया जाए। इसे लेकर मौके पर खासा हंगामा हुआ। जानकारी होने पर एसडीएम एपी वाजपेयी के निर्देश पर तहसीलदार पीआर आर्या, लोनिवि के अभियंता मौके पर पहुंचे। इस दौरान देवकी ने तहसीलदार को बताया कि सड़क विवाद के चलते तीन दिन पहले उनके साथ मारपीट की गई। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर तहसीलदार विरोध कर रही महिला को एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के दफ्तर में ले आए। जहां महिला ने बताया कि उसने मकान के आगे दो फीट स्थान छोड़ा है। पड़ोस के लोग इस जमीन पर सड़क बनाना चाह रहे हैं। आरोप लगाया कि विरोध करने पर 17 मार्च ग्राम प्रधान पद के हारे प्रत्याशी परिवार ने उनको पीट दिया। सूचना मिलने पर उनकी बेटी मंजू बिष्ट कुसुमखेड़ा स्थित ससुराल से आई। उसे भी पड़ोसियों ने नहीं छोड़ा। महिला के एसपी सिटी दफ्तर से लौटने तक लोनिवि के अभियंताओं ने डामरीकरण कार्य पूरा करा दिया। मुखानी पुलिस ने मौका मुआयना कर दोनों पक्षों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि मां-बेटी दो साल से सड़क का निर्माण नहीं होने दे रही थी। विवाद के मद्देनजर पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को धारा 107/16 के तहत पाबंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed