{"_id":"5a9c59484f1c1b78028b7923","slug":"161520195912-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
hathkadi
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने सिडकुल कर्मी से लूट के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से पुलिस ने लूटा गया सामान बरामद कर लिया है।
अल्मोड़ा जिले के धारानौला निवासी राजस्व उपनिरीक्षक भुवन चंद्र तिवारी के बेटे देवेश तिवारी सिडकुल में नौकरी करते हैं। वह घर जाने के लिए बृहस्पतिवार की रात 10:30 बजे रोडवेज बस स्टेशन के पीछे वाहन का इंतजार कर रहे थे। अचानक वहां एक युवक आया और अल्मोड़ा टैक्सी से चलने के लिए कहा। 250 रुपये किराया तय किया गया। देवेश उस युवक के पीछे-पीछे चल दिए। राजपुरा रेलवे फाटक के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने देवेश को पकड़ लिया और मुंह बंद कर पिटाई कर दी। बदमाश उनका मोबाइल, दो एटीएम कार्ड और छह सौ रुपये लूटकर भाग निकले। इस मामले में राजस्व उपनिरीक्षक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। विवेचक दिनेश चंद्र जोशी ने सिपाही आरिफ और संतोष की मदद से राजपुरा रेलवे फाटक के पीछे से राजपुरा निवासी किशन आर्या, हिमांशु और सूरज को पकड़ लिया। तीनों के कब्जे से पुलिस ने लूट का सामान बरामद कर लिया। अदालत के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया।