फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वाहनों में हाई बीम लाइटों पर रोक लगाए सरकार

वाहनों में हाई बीम लाइटों पर रोक लगाए सरकार

Wed, 02 Aug 2017 03:10 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 03:10 AM IST
विज्ञापन
वाहनों में हाई बीम लाइटों पर रोक लगाए सरकार
नैनीताल। उच्च न्यायालय ने वाहनों में लगी हाई बीम लाइट को हटवाने और इन लाइटों को प्रतिबंधित करने का निर्देश सरकार को दिया है। न्यायालय ने यह भी कहा है कि प्रदेश में मंडलों के पुलिस उपमहानिरीक्षक इस तरह की तेज रोशनी वाली लाइटों को वाहनों से हटवाने का निर्देश निचले स्तर के अधिकारियों को दें। अगर कोई हाई बीम लाइट नहीं हटाता है तो उसका चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत किया जाए।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ एवं न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। अधिवक्ता शशांक उपाध्याय ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि मोटर यान अधिनियम का उल्लंघन कर वाहनों में हाई बीम लाइटें लगाई जा रही हैं। इस कारण सामने से आ रहे वाहन के चालक को अत्यधिक तेज रोशनी के चलते कुछ समय के लिए दिखना बंद हो जाता है। नब्बे प्रतिशत हादसे हाई बीम लाइट आंखों में पड़ने के कारण होती हैं। राज्य सरकार और प्रशासन ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है और न ही तेज रोशनी वाली लाइटों के खतरनाक प्रभाव को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

पक्षों की सुनवाई के बाद खंडपीठ ने सरकार को आदेशित किया कि वह हाई बीम लाइटों को प्रतिबंधित करे। पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं और गढ़वाल को हाई बीम लाइट के खतरनाक प्रभाव की जानकारी समाचार पत्रों, टीवी चैनलों आदि के माध्यम से देकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उपमहानिरीक्षकों को यह भी कहा गया है कि वाहनों में हाई बीम लाइट हटाने के निर्देश अपने से निचले स्तर के अधिकारियों को दें। कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि कोई हाई बीम लाइट नहीं हटाता है तो उसका चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed