फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   फेसबुक की दोस्ती में युवक से ठगे हजारों

फेसबुक की दोस्ती में युवक से ठगे हजारों

Sat, 22 Jul 2017 02:02 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक की दोस्ती में युवक से ठगे हजारों
हल्द्वानी। फेसबुक से फोन पर हुए प्यार में युवती ने सीतापुर के युवक को मिलने हल्द्वानी बुलाया। यहां मिलने पर वह शातिराना अंदाज में मोबाइल, तीन हजार लेकर चली गई। सीतापुर यूपी निवासी सिद्धार्थ मिश्रा की एक माह पूर्व हल्द्वानी निवासी एक युवती पर फेसबुक से दोस्ती हो गई। चैटिंग में एक दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया और दोनों में बातें शुरू हुईं फिर प्यार का इजहार हो गया। युवती ने सिद्धार्थ को मिलने हल्द्वानी बुलाया। इस पर शुक्रवार को सिद्धार्थ हल्द्वानी पहुंच गया तो उसने सुशीला तिवारी अस्पताल गेट पर मिलने के लिए कहा। इसके बाद युवती सिद्धार्थ से मिली और बैंक ड्राफ्ट बनाने के नाम पर तीन हजार रुपये ले लिये। बाद में इंटरनेट के काम के लिए स्मार्टफोन भी ले गई। उसने सिद्धार्थ से वहीं इंतजार करने को कहा। जब कई घंटों बाद भी युवती नहीं लौटी तो फोन किया तो बताया कि मां की तबीयत खराब है और वह बरेली पहुंच गई। उसने युवक से बरेली आकर फोन, रुपये लेने को कहा। इस पर सिद्धार्थ ने युवती के खिलाफ मेडिकल चौकी में शिकायत की है। पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed