फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सेल्स मैन और सैलानियों के बीच हुआ विवाद कोतवाली पहुंचा

सेल्स मैन और सैलानियों के बीच हुआ विवाद कोतवाली पहुंचा

Wed, 05 Jul 2017 01:47 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
सेल्स मैन और सैलानियों के बीच हुआ विवाद कोतवाली पहुंचा
नैनीताल। सामान की खरीददारी के दौरान ठंडी सड़क स्थित न्यू पालिका बाजार में बुलंदशहर से आए पर्यटकों व दुकान में कार्यरत कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि मामला कोतवाली तक जा पहुंचा। चूंकि मामला दो अलग संप्रदायों और विशेषकर महिलाओं से जुड़ा था। लिहाजा मामले को निपटाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद सवा तीन बजे के करीब कुछ दंपति (सैलानी) ठंडी सड़क स्थित न्यू पालिका बाजार में स्थित एक गिफ्ट शॉप में खरीददारी करने पहुंचे। दुकान में पहुंचने के बाद उक्त सैलानी वहां रखी सजावटी मोमबत्तियों को बार-बार उठाकर देखने लगे। इस पर दुकान के कर्मचारी ने उन्हें मोमबत्तियों में हाथ न लगाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई। इससे पहले कि आसपास के लोग दोनों पक्षों को शांत करते, दुकान में पहुंची महिला पर्यटकों ने दुकान के कर्मचारियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मामला इतना बढ़ा दोनों ही पक्ष पास में स्थित कोतवाली जा धमके। इस बीच जानकारी होने पर कोतवाली में व्यापारियों का जमावड़ा लग गया। कोतवाली में भी दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप कर रहे थे। इस बीच जानकारी होने पर सीओ विजय थापा भी कोतवाली पहुंच गए। व्यापारियों का कहना था कि पर्यटकों द्वारा अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं जबकि दुकान कर्मियों ने किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं की। सीओ थापा समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल दोनों पक्षों को किसी तरह समझाकर मामले को शांत किया। बाद में मामले में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed