{"_id":"5d2102478ebc3e6d216fcc26","slug":"15624443343-bhimtal-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल संचालक पर पीसीएस अधिकारियों के साथ अभद्रता का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होटल संचालक पर पीसीएस अधिकारियों के साथ अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
suicide in oyo hotel dwarka
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली (नैनीताल)। रामगढ़ रोड स्थित अर्श होटल में शनिवार को हैदराबाद, मुंबई से आए पीसीएस अधिकारियों को ओयो की ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद कमरा नहीं मिल सका। अर्श होटल के संचालक मेहबूब आलम खान ने बताया कि पहले उनके होटल की बुकिंग ओयो कंपनी से होती थी लेकिन 10 जून से ओयो की बुकिंग बंद है। इसके बावजूद शनिवार सुबह प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 16 अधिकारियों का दल ओयो कंपनी की बुकिंग पर होटल पहुंचा। इस कारण होटल संचालक की अधिकारियों से नोकझोंक हो गई। बताया कि ओयो की मनमानी के कारण भवाली के आसपास के होटलों में पहले भी ऐसी शिकायत मिली है। वहीं ओयो कंपनी के एजीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि ओयो में रजिस्टर्ड होटलों में ही बुकिंग दी जाती है। ब्लॉक किए गए होटलों में ओयो बुकिंग नहीं करता। गलत बुकिंग का कोई भी मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि बुकिंग का विवाद हुआ था। जिसे पुलिस की मदद से सुलझा लिया गया। किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
बुकिंग के बाद भी नहीं मिला होटल में कमरा
विज्ञापन
बुकिंग के बाद भी नहीं मिला होटल में कमरा