फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ज्यादा बोले तो गाड़ी समेत खाई में गिरा दूंगा

ज्यादा बोले तो गाड़ी समेत खाई में गिरा दूंगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
ज्यादा बोले तो गाड़ी समेत खाई में गिरा दूंगा
नैनीताल। टैक्सी चालकों की यहां दादागिरी चरम पर है। एक टैक्सी चालक ने पर्यटकों को सात की जगह तीन पर्यटन स्थल घुमाए और जब पर्यटकों ने विरोध किया तो उसने गाड़ी समेत खाई में गिराने की धमकी दी। पर्यटकों की शिकायत पर मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने चालक को कोतवाली बुलाया, लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने उसका लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरेली के शास्त्रीनगर इज्जतनगर निवासी निजी कॉलेज में शिक्षक ब्रजेश गंगवार अपने दो बच्चों, पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शनिवार को सरोवर नगरी घूमने आए थे। दोपहर लगभग तीन बजे वह मल्लीताल कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक टैक्सी चालक से नगर के सातों पर्यटन स्थल घूमने के लिए 800 रुपये में गाड़ी बुक की थी, लेकिन उसने सिर्फ तीन पर्यटन स्थल ही घुमाए और गाड़ी वापस लाने लगा। चालक ने समय पूरा होने की बात कही। उन्होंने कहा कि समय की कोई बात नहीं हुई थी। सात प्वाइंट घुमाने की बात हुई थी तो सातों प्वाइंट घूमेंगे। इस पर चालक धमकी देने लगा कि अगर ज्यादा बोले तो गाड़ी समेत खाई में गिराकर मार दूंगा। इसके बाद वह मल्लीताल कोतवाली पहुंचे और एसआई दीपक बिष्ट से शिकायत की। इसी बीच गाड़ी मालिक भी मौके पर पहुंच गया। दीपक बिष्ट ने कार स्वामी से कहा कि तुरंत चालक को कोतवाली बुलाओ, लेकिन दोपहर तीन बजे से शाम तक चालक कोतवाली नहीं पहुंचा तो उसका लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया कोतवाली पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ज्यादा बोले तो गाड़ी समेत खाई में गिरा दूंगा
टैक्सी ड्राइवर की दादागीरी, बरेली के पर्यटकों को धमकाया
पुलिस के बुलाने पर भी नहीं आया कोतवाली
सात की जगह सिर्फ तीन पर्यटन स्थल घुमाने का आरोप
पुलिस ने चालक का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू की
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed