{"_id":"5d0d331f8ebc3e7a1b4b6ac0","slug":"156114612714-haldwani-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक चोर गिरोह को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चेक चोर गिरोह को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस चेक चोर गिरोह में शामिल पीलीभीत जिले के प्रधानपति सहित दो लोगों को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है। काफी कोशिशों के बावजूद पुलिस दोनों आरोपियों नहीं पकड़ सकी है।
पुलिस के अनुसार हिम्मतपुर बैजनाथ निवासी मथुरा प्रसाद ने पीएनबी में मार्च में तीन चेक जमा किए थे। इस बीच चोर गिरोह ने बैंक से तीनों चेक चुरा लिए। भुगतान नहीं होने पर मथुरा प्रसाद ने 21 मार्च को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि बैंक की मिलीभगत से चार लाख 20 हजार रुपये उसके खाते से निकाले गए हैं। इस मामले की जांच एसएसआई विजय मेहता कर रहे हैं। जांच के दौरान ऊधमसिंह नगर की पुलिस ने आरोपी रामकुमार निवासी पीलीभीत को दिनेशपुर बैंक से चेक चोरी के मामले में काशीपुर से गिरफ्तार किया। एसएसआई मेहता ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि गिरोह में उसके साथ पीलीभीत जिले के जिरोनिया निवासी प्रधानपति महेंद्र पाल और आमखेड़ा निवासी रणवीर भी शामिल हैं। महेंद्र पाल और रणवीर ने हल्द्वानी स्थित बैंक से चेक चुराने के बाद दिनेशपुर से भुनाया था। सीसीटीवी फुटेज में दोनों चेक भुनाते और बैंक में आते-जाते हुए दिखाई दिए। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस दो बार पीलीभीत जा चुकी है। अब पुलिस दोनों को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी में है। क्योंकि कोर्ट से भगोड़ा घोषित होने के बाद दोनों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए कागजात तैयार कराए जाएंगे।
चेक चोर गिरोह को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी
बैंक से चार लाख 20 हजार रुपये के तीन चेक चोरी करने का मामला