{"_id":"5d05583e8ebc3e57f539983e","slug":"156063134616-haldwani-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी से चुराए महंगे मोबाइल नेपाल में बेच दिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हल्द्वानी से चुराए महंगे मोबाइल नेपाल में बेच दिए
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह के सरगना समीर शाह उर्फ चेलुवा को कोतवाली पुलिस मथुरा से तीन दिन की कस्टडी रिमांड पर लेकर आई है। उसने पुलिस को बताया कि हल्द्वानी से चुराए गए सभी मोबाइल सेट को वह नेपाल में बेच चुका है क्योंकि नेपाल में चोरी का माल बेचने में डर नहीं लगता है।
ठंडी सड़क स्थित शोरूम में 30 जनवरी 2018 की रात चोरों ने ताला तोड़कर दो सौ कीमती मोबाइल सेट पार कर दिए थे। दुकानदार ने 30 लाख कीमत के मोबाइल सेट चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की एक टीम ने एक महीने तक बिहार में रहकर पूर्वी चंपारण जिले के नेपाल सीमा से चेलुवा बेलवा गिरोह के सदस्य अनवर दीवान को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। उसके कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल सेट बरामद किए थे। पूछताछ से पता चला कि घटना में गिरोह का सरगना पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासन निवासी समीर शाह उर्फ चेलुआ सहित कई लोग शामिल थे। इसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन निवासी बेलवा और रियाज के घर की कुर्की की। इस बीच चेलुआ राजस्थान पुलिस के हाथ चढ़ गया। इस समय वह वर्तमान समय में मथुरा जेल में बंद है। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर ने चेलुवा को तीन दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया है। उसने गिरोह के दो और सदस्यों का नाम सामने बताए हैं। हल्द्वानी आने पर पुलिस ने चेलुवा को कई स्थानों पर घुमाया लेकिन चोरी का कोई सामान नहीं मिला। चेलुवा ने बताया कि उसके खिलाफ राजस्थान, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश के मथुरा, कानपुर, उत्तराखंड, सहित कई राज्यों में चोरी और लूट के मुकदमे दर्ज हैं।
हल्द्वानी से चुराए महंगे मोबाइल नेपाल में बेच दिए
अंतरराष्ट्रीय चोर सरगना चेलुवा को 72 घंटे की रिमांड पर मथुरा से लाई पुलिस
प्रेमिका की कहानी सुनाता रहा
हल्द्वानी। कस्टडी पर लाया गया चेलुवा पुलिस से अपनी प्रेमिका की कहानी सुनाता रहा। उसने बताया कि उसकी प्रेमिका ने किसी अन्य युवक से शादी कर ली। इस कारण वह काफी टूट चुका है। हालांकि उसने दूसरी युवती से शादी कर ली है।