{"_id":"5d01669bbdec22076b5f16f7","slug":"156037288119-haldwani-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराने पर छात्र सहित दो युवकों की मौत-कोर्डिनेशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराने पर छात्र सहित दो युवकों की मौत-कोर्डिनेशन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आंधी-तूफान के दौरान बुधवार सुबह पांच बजे नैनीताल रोड पर निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार बीएसएसी के छात्र समेत दो युवकों की मौत हो गई जबकि उनका साथी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार तीनों में किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
पुलिस का कहना है कि बाइक सवार तीनों युवक काठगोदाम से बुधवार सुबह करीब पांच बजे बाइक (यूके 06 ए टी.6307) से भोटिया पड़ाव की तरफ जा रहे थे। आंधी तूफान के कारण बाइक पेड़ से जा टकरा गई। दो युवकों का सिर पेड़ से जा टकराया। एक युवक छिटककर सड़क की तरफ गिर पड़ा। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने तीनों को सड़क पर पड़ा देखा तो 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से तीनों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। इनकी शिनाख्त गौरव ओली (22) और दीपक बिष्ट (21) के रूप में हुई।
गौरव बरेली के कुर्मांचलनगर इज्जतनगर निवासी सतीश चंद्र ओली का छोटा बेटा था। सतीश बरेली विकास प्राधिकरण में लिपिक हैं। गौरव अपने भाई बड़े प्रतीक ओली के साथ नवाबी रोड में रहकर एमबीपीजी कालेज में बीएससी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। दीपक बिष्ट पुत्र सुरेश बिष्ट ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर का रहने वाला था और जॉब की तलाश में मंगलवार को ही कुसुमखेड़ा में रहने वाले अपने दोस्त बी. काम के छात्र चेतन पंत के पास आया था। घायल चेतन पंत को एसटीएच में प्राथमिक उपचार के बाद एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष कमाल हसन का कहना था कि घटना के बाद घायल चेतन बोलने की स्थिति में नहीं था। इस कारण शवों की शिनाख्त करने में देर हुई।
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बाइक, छात्र सहित दो युवकों की मौत
अंधड़ और बारिश के दौरान निर्मला कॉन्वेंट के पास हुआ हादसा
एक ही बाइक पर सवार थे तीन युवक, हेलमेट भी नहीं पहना था
हेलमेट पहना होता तो शायद बच जाती जान
काठगोदाम पुलिस का कहना है कि बाइक सवार तीनों युवकों में किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। इसी कारण पेड़ से दो युवकों दीपक और गौरव के सिर टकरा गए, जबकि चेतन दूर गिरा था। यदि बाइक सवारों ने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच जाती। डॉक्टर भी मौत की वजह सिर में गहरी चोट बता रहे हैं।